BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
Bhasha
Published: 17 Oct 2024 | 12:05 pmModified: 17 Oct 2024 | 12:05 pm

ठाणे, 17 अक्टूबर (भाषा) ठाणे पुलिस ने ‘क्रिप्टोकरेंसी’ में निवेश पर अधिक लाभ के साथ धन वापसी का वादा करके 71 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दोस्त से 16.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने खुद को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ का कारोबार करने वाली एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया, जिसका कार्यालय महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा और डोंबिवली इलाकों में है।

मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में आरोपियों ने मुंबई के चेंबूर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति और उसके दोस्त को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ में निवेश करने का लालच दिया और समय-समय पर उनसे कुल 16,48,405 रुपये ले लिए।

बाद में पीड़ितों को न तो लाभ अर्जित कर धन की वापसी हुई और न ही उन्हें मूल निवेशित राशि मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और ये सभी आरोपी ठाणे के दिवा और डोंबिवली तथा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र: ‘क्रिप्टोकरेंसी’ धोखाधड़ी में दो लोगों ने गंवाए 16.4 लाख रुपये, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

शहर की खबरें
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm