ठाणे में किशोरी से एक वर्ष से अधिक समय तक बलात्कार, किशोर समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे में किशोरी से एक वर्ष से अधिक समय तक बलात्कार, किशोर समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर और उसकी मां सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी क्षेत्र की किशोरी के साथ अप्रैल 2024 से इस साल जून के बीच कई स्थानों पर यौन उत्पीड़न किया गया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।
शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आज (शुक्रवार) प्राथमिकी दर्ज की।’’
प्रारंभिक जांच के हवाले से अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की एक सहायिका के तौर पर काम करती थी और जिस घर में वह काम करती थी उसी घर के एक किशोर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई।
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में नाबालिग आरोपी, उसकी मां और छह अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे में किशोरी से एक वर्ष से अधिक समय तक बलात्कार, किशोर समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज
THANE
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 amशिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm