कारोबारी को प्रेम जाल में फंसाकर 1.8 करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज
कारोबारी को प्रेम जाल में फंसाकर 1.8 करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज
ठाणे, 19 सितंबर (भाषा) ठाणे पुलिस ने शनिवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला के खिलाफ 57 वर्षीय कारोबारी को प्रेम संबंध में फंसाकर पिछले दो वर्षों में उससे 1.8 करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने कथित रूप से कारोबारी को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे अतिरिक्त 1.75 करोड़ रुपये की मांग की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अगस्त 2024 से सितंबर 2026 के बीच कारोबारी के साथ आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। समय के साथ उसने कथित रूप से अलग-अलग बहानों से उससे बड़ी रकम ऐंठ ली।
पुलिस के अनुसार, मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोपी महिला ने पीड़ित को कथित रूप से ‘ब्लैकमेल’ करना शुरू कर दिया। महिला ने कारोबारी के खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने और उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो उसके परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी दी, जिसके चलते उसे 1.80 करोड़ रुपये नकद देने पड़े।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हालांकि, उत्पीड़न नहीं रुका। महिला ने संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो हटाने तथा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने के बदले अतिरिक्त 1.75 करोड़ रुपये की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों और मांगों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।’’
कासारवडवली पुलिस ने 17 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश
लेखक के बारे में
Web Title: कारोबारी को प्रेम जाल में फंसाकर 1.8 करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज
THANE
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm