महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 40 वर्षीय एक महिला के घर के नीचे खजाना दबा होने का झांसा देकर उसे निकालने के लिए कथित तौर पर काला जादू संबंधी अनुष्ठान करने के नाम पर उससे 5.6 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता रेखा सुनील भोईर ने आरोप लगाया कि इस महीने की शुरुआत में आरोपियों बब्बू गुरु, पम्मी गुरु, गणेश पवार, गीता जाधव और अन्य लोगों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके घर के नीचे खजाना दबा हुआ है।
उसने आरोप लगाया कि खजाना निकालने के लिए तंत्र-मंत्र संबंधी अनुष्ठान करने के बहाने आरोपियों ने उससे चार लाख रुपये नकद और 1.6 लाख रुपये मूल्य का सोना ले लिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाली कुछ वस्तुएं भी कथित तौर पर जमीन में दबाईं और महिला के मन में डर पैदा किया। इसके बाद वे उसका नकद और सोना लेकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम भेजी गई है।
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
THANE
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm