Tikamgarh Murder Case: बहू की इज्जत पर आई बात तो दमक उठा परिवार, पति और ससुर ने बदला लेने के लिए रचि खौफनाक साजिश, जानें माजरा
Tikamgarh Murder Case: बहू की इज्जत पर आई बात तो दमक उठा परिवार, पति और ससुर ने बदला लेने के लिए रचि खौफनाक साजिश, जानें माजरा

Tikamgarh Murder Case/Image Source- IBC24
- उदयपुरा में 12 अप्रैल की रात हुई हत्या का खुलासा
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
- मृतक तुलाराम ने अपने भतीजे की पत्नी से छेड़छाड़ की थी
शैलेन्द्र द्विवेदी, टीकमगढ़। Tikamgarh Murder Case: टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र में एक परिवारिक विवाद ने जघन्य अपराध का रूप ले लिया। ग्राम उदयपुरा में 12 अप्रैल की रात को 45 वर्षीय तुलाराम प्रजापति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में गठित सात टीमों ने मामले का खुलासा किया।
जांच में सामने आया कि मृतक तुलाराम ने अपने भतीजे धनेंद्र की पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इससे नाराज होकर धनेंद्र और उसके पिता सियाराम ने मिलकर तुलाराम की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने लोहे के सब्बल से तुलाराम के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 26 वर्षीय धनेंद्र और 50 वर्षीय सियाराम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। धनेंद्र पर पहले से हत्या के प्रयास समेत छह मामले दर्ज हैं। वहीं सियाराम पर भी मारपीट के तीन मामले पंजीबद्ध हैं।
Read More: Summer Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी.. यात्रियों के लिए इन रूट्स पर 16 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की हुई शुरुआत, 10 राज्यों का तय कर रही सफर
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल और प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। जांच में साइबर सेल, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया।
Web Title: Tikamgarh Murder Case
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm