मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत

मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत

मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की सड़क हादसे में मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: January 30, 2019 5:48 am IST

दिल्ली । मशहूर पॉप सिंगर शिवानी भाटिया की बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे से मौत हो गई है। वहीं उनके पति निखिल भाटिया की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निखिल और शिवानी आगरा में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में जा रहे थे। उसी दौरान सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट उनकी तेज रफ़्तार कार किसी अज्ञात वाहन से जा टकराई जिसके चलते शिवानी की मौत हो गई।

 

बता दें कि सिंगार शिवानी बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थी। जो ज्यादातर लता और आशा के गाने अपने अंदाज़ में प्रस्तुत करती थी। उनकी आवाज़ की खनक इतनी बेहतरीन थी की पॉप सिंगर होने के बावजूद उनके शो में हर उम्र के दर्शक होते थे। इसी के चलते वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में बड़ी पहचान बना चुकी थीं। सोमवार को आगरा में उनका एक शो था। इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं। गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे। मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xjk6pTRXdLs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में