Gwalior News: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के इस पिकनिक स्पॉट में नहीं है सुऱक्षा के इंतजाम, दो दोस्तो की कुंड में डुबने से मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
Gwalior News: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के इस पिकनिक स्पॉट में नहीं है सुऱक्षा के इंतजाम, दो दोस्तो की कुंड में डुबने से मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
Youth died drowning pool
महेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्वालियर:
Youth died drowning pool ग्वालियर के नलकेश्वर पर पिकनिक बनाने पहुंचे 6 दोस्तों में से दो दोस्तों की कुंड में डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त को बचाने के दौरान दूसरा दोस्त भी पानी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। दोनों ही मृतक एक होटल के कर्मचारी थे। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More: Onam 2023: ओणम पर क्यों बनाई जाती है फूलों की रंगोली, जानिए इसका महत्व
दरअसल ग्वालियर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर तिघरा थाना क्षेत्र के नलकेश्वर पर अपने 6 दोस्तों के साथ बाइक से सवार होकर रंजीत वाल्मिक और नितेश वाल्मिक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। यहां खाने पीने का दौर चला और उसके बाद नीतेश और रंजीत नहाने के लिए पानी नलकेश्वर कुंड में नलकेश्वर कुंड में नहाने के लिए उतर गए। दोनों भिंड के रहने वाले हैं। दोनों युवक कुंड की गहराई से वाकिफ नहीं थे। नहाते समय दोनों नलकेश्वर की तरफ चले गए। वहां पहुंचकर रंजीत पानी में गोता खा गया, जिसे देख नीतेश भी उसके बाजू में नहा रहा था। दोस्त को बचाने के लिए नीतेश ने उसे खींचने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहा।
Youth died drowning pool दोनों पानी में समा गए और जब डूबने का पता साथियों को चला तो दोस्त मदद के लिए पहुंचे। लेकिन गहरे पानी में उतरने की हिम्मत नहीं कर सके और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवक नितेश और रंजीत का सब बाहर निकल सके। लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। फिलहाल पुलिस ने फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर घटना को लेकर जांच में छूट गई है। लेकिन खास बात यह है कि यहां पिकनिक स्पॉट फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में आता है और इस पिकनिक स्पॉट पर कोई अहम ठोस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं है, जबकि जहां इस पिकनिक स्पॉट पर कई लोग शहर से पिकनिक बनाने पहुंचते हैं। इस लापरवाही के चलते कई लोग अपनी जान इस पिकनिक स्पॉट पर गवां बैठे हैं।

Facebook


