Maruti Car Price Hike August 2026: कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों को बड़ा झटका.. अगले महीने से बढ़ने वाली है कीमत, कंपनी ने कर दिया ये ऐलान
Maruti Car Price Hike August 2026: मारुति सुजुकी अगस्त 2026 से विभिन्न कारों की कीमत 30 हजार रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ती उत्पादन लागत बताया कारण।
Maruti Car Price Hike August 2026 || Image- The Financial Express File
- अगस्त से महंगी होंगी मारुति की कारें।
- अधिकतम 30 हजार रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें।
- बढ़ती उत्पादन लागत को बताया वजह।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है। (Maruti Car Price Hike August 2026) मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कंपनी ने कहा, ‘‘उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।’’ यह मूल्य वृद्धि अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार उपाय करती रही है। महंगाई का दबाव ऊंच स्तर पर बने रहने और प्रतिकूल लागत परिस्थितियों के जारी रहने के कारण कंपनी इसके एक हिस्से का बोझ ग्राहकों पर डालने को विवश है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा। (Maruti Car Price Hike August 2026) मारुति सुजुकी शुरुआती श्रेणी की एस-प्रेसो से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) इनविक्टो तक कई मॉडल बेचती है। इनकी शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये से 28.70 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Suzuki to hike prices by up to Rs 30,000 across models from August: Regulatory filing. pic.twitter.com/liHG2zk18K
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया
अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य
संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली
रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू
रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

Facebook


