पश्चिम बंगाल के केतूग्राम में देसी बम फटने से दो लोग घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के केतूग्राम में देसी बम फटने से दो लोग घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के केतूग्राम में देसी बम फटने से दो लोग घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 21, 2021 7:31 pm IST

वर्धमान (पश्चिम बंगाल), 21 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के केतूग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक घर में देसी बम फटने से दो लोग घायल हो गए। इस सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पढ़ें- भीषण हादसाः एक्सप्रेस ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक बाइक को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

धमाका मंगलवार रात केतूग्राम ब्लॉक-1 में बेरू ग्राम पंचायत के अंतर्गत चिनिसपुर गांव में हुआ।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मिलेगी रेमडेसिविर की 48 हजार 250 इंजेक्..

घटना के संबंध में उसी गांव के तीन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। कटवा की एक अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें- WB Assembly Election: बंगाल में 43 सीटों पर छठवें च…

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ध्रुव दास ने कहा कि घटनास्थल से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है।

 


लेखक के बारे में