Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, फिर बरसाईं गोलियां, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, शादी से इनकार पर मारी गोली, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, फिर बरसाईं गोलियां, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, शादी से इनकार पर मारी गोली, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या /image: Social Media

Modified Date: September 13, 2026 / 07:47 am IST
Published Date: September 13, 2026 12:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या
  • रोहित पर पीछा करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप
  • सैक्रामेंटो में हत्या के बाद आरोपी फरार

वाशिंगटन। Shalini Thakur Murder: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई। इस वारदात को भारत के 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अंजाम दिया, जो कई महीनों से महिला का कथित रूप से पीछा कर रहा था। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने यह जानकारी दी।

यह घटना आठ सितंबर को सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर में हुई। डीएचएस ने शुक्रवार को कहा कि रोहित शालिनी ठाकुर (38) की कार तक पहुंचा और जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो रोहित ने उनका पीछा किया, बंदूक निकाली और उन पर कई गोली चलाईं

सिर में मारी गोली (Indian Woman Murder in USA)

Shalini Thakur Murder डीएचएस ने कहा कि जब शालिनी जमीन पर गिर गईं, तो उसने फिर से नजदीक से उनके सिर में गोली मारी और इसके बाद अपने वाहन से फरार हो गया। डीएचएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शालिनी ठाकुर की हत्या करने वाला रोहित भारत का रहने वाला था और वह 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था।

Indian Origin Woman Murder प्रवक्ता के अनुसार, उसे अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था और बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था। शुक्रवार तक उसकी आव्रजन स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी (Shalini Thakur Murder Case)

Shalini Thakur Murder शालिनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित एक साल से 38 वर्षीय शालिनी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन उम्र के अंतर की वजह से उसने मना कर दिया। इससे रोहित भड़का हुआ था।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में