Couple Fraud In Ujjain: ‘इंवेस्ट करो’ कहकर लगाया चूना! हाईटेक बंटी-बबली ने गिरवी रखा नकली सोना, उड़ा लिए 1.10 करोड़, ऐसे रची ठगी की साजिश
हाईटेक बंटी-बबली ने गिरवी रखा नकली सोना…Couple Fraud In Ujjain: Cheated by saying ‘invest’! Bohra couple mortgaged
- उज्जैन में बोहरा दंपति ने बुजुर्ग व्यापारी से ठगी,
- बुजुर्ग व्यापारी को लगाया 1.10 करोड़ का चूना,
- नकली सोना गिरवी रखकर की ठगी,
उज्जैन: Couple Fraud In Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में समाज के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाली एक बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। यहां इंदौर निवासी बोहरा दंपति ने समाज के ही एक बुजुर्ग व्यापारी से 1.10 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में नकली सोना गिरवी रखकर चेक बाउंस किए गए और पीड़ित को लंबे समय तक गुमराह किया गया। पुलिस ने आरोपी होजेफा पिता मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी पत्नी फरार है।
Couple Fraud In Ujjain: घटना उज्जैन के केडी गेट स्थित सैफी मोहल्ला की है जहां निवासी कुतुबुद्दीन (आष्टा वाले) का इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी होजेफा और उसकी पत्नी से समाजिक संबंध थे। वर्ष 2024 में दोनों ने कुतुबुद्दीन का विश्वास जीतते हुए कहा कि वे कारोबार में निवेश करना चाहते हैं और करीब 1100 ग्राम सोना गिरवी रखकर 1.09 करोड़ रुपये तीन माह के लिए उधार ले गए। समयावधि पूरी होने पर जब कुतुबुद्दीन ने पैसे मांगे तो आरोपी ने 1.12 करोड़ के चेक थमा दिए जो बाद में बाउंस हो गए।
Read More : Morena Crime News: बदमाशों का आतंक! सगाई से लौट रहे दंपति पर हमला, पति को गोली मारकर पत्नी से लूटे जेवर
Couple Fraud In Ujjain: जब कुतुबुद्दीन ने गिरवी रखा सोना जांच के लिए भेजा, तो वह पूरी तरह नकली निकला। आरोप है कि होजेफा ने फोटो कॉपी वाले और मृत महिला के नाम के चेक भी सौंपे। बार-बार तकादा करने के बावजूद जब दंपति ने पैसे नहीं लौटाए, तो कुतुबुद्दीन ने जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जांच में मामला ठगी का पाया गया और आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को होजेफा को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी है। मामले की पुलिस जांच गहनता से जारी है और जल्द ही फरार महिला को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उज्जैन के सैफी मोहल्ला में इंदौर के बोहरा दंपति ने एक बुजुर्ग व्यापारी से नकली सोना गिरवी रखकर करीब 1.10 करोड़ रुपये ठग लिए। यह "ठगी का मामला" पुलिस में दर्ज है और जांच जारी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Couple Fraud In Ujjain: Cheated by saying 'invest'
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm