Pakistani Maulana video: पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर करने पर मौलाना के खिलाफ FIR, उज्जैन में पुलिस दबिश के दौरान फरार
पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर करने पर मौलाना के खिलाफ FIR…Pakistani Maulana video: FIR against Maulana for sharing

Pakistani Maulana video | Image Source | IBC24
- पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर करने का मामला,
- मामले में मौलाना के खिलाफ FIR,
- उज्जैन में पुलिस दबिश के दौरान मौलाना फरार,
उज्जैन: Pakistani Maulana video: उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे में एक मौलाना द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित धार्मिक वीडियो शेयर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पुलिस ने मौलाना तुरब अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं जब पुलिस उसे पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Pakistani Maulana video: रविवार देर रात अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने महिदपुर थाने में मौलाना तुरब अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट से दो ऐसे वीडियो साझा किए हैं जो पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलवियों से संबंधित हैं। एक वीडियो में एक पाकिस्तानी मौलवी ईद पर गाय की कुर्बानी को सबाब का कार्य बता रहा है। सबाब एक उर्दू शब्द है जिसका अर्थ होता है ईश्वर से मिलने वाला पुण्य या पारितोषिक। वीडियो में प्रयुक्त यह कथन भारतीय धार्मिक परिवेश में बेहद संवेदनशील माना गया खासकर तब जब गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। शिकायतकर्ता मनोज प्रजापत ने पुलिस को एक पेनड्राइव भी सौंपी है जिसमें संबंधित वीडियो क्लिप मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने तुरब अली के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कराने की मांग की है।
Read More : Khargone News: थाने से हथकड़ी सहित दो आरोपी फरार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
Pakistani Maulana video: महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुरब अली के खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जब पुलिस मौलाना को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरब अली की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Pakistani Maulana video: अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत का कहना है कि मौलाना तुरब अली ने पाकिस्तान के कट्टर विचारधारा वाले मौलवियों के वीडियो शेयर कर भारत के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा की ऐसे पोस्ट से समाज में तनाव फैल सकता है और सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है। पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह का दुस्साहस न करे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला उज्जैन के महिदपुर में रहने वाले मौलाना तुरब अली द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलवियों के धार्मिक वीडियो साझा करने से जुड़ा है, जिससे साम्प्रदायिक तनाव फैलने की आशंका जताई गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistani Maulana video: FIR against Maulana for sharing controversial
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am