Ujjain Hotel Viral Video: होटल में युवती के साथ इस हाल में थे साहिल, बजरंग दल को भनक लगते ही रूम में दी दबिश, फिर लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश
Ujjain Hotel Viral Video: होटल में युवती के साथ इस हाल में थे साहिल, बजरंग दल को भनक लगते ही रूम में दी दबिश, फिर लड़की का जवाब सुनकर उड़ …

Ujjain Hotel Viral Video | Image Source | IBC24
- होटल में युवती के साथ मिले युवक की पिटाई,
- युवती बोली- धमकाकर होटल ले गया,
- आरोपी साहिल पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज,
उज्जैन: Ujjain Hotel Viral Video: जिले के घिनोदा गांव स्थित गायत्री होटल में मंगलवार को एक युवक और युवती के साथ होने की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई की होटल में तोड़फोड़ मचाई और कर्मचारियों को डराकर भगा दिया। मामला उज्जैन के धार्मिक और सामाजिक माहौल को देखते हुए संवेदनशील बन गया है।
Read More : Alwar Conversion Case: नाबालिग से जबरन शादी, कलमा पढ़वाकर बदला धर्म, दो बार बेची गई लड़की ने भागकर बचाई जान
Ujjain Hotel Viral Video: पुलिस के अनुसार नागदा के पल्या रोड निवासी साहिल शेख मंगलवार को एक युवती को लेकर घिनोदा स्थित गायत्री होटल पहुंचा था। जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, वे तत्काल होटल पहुंचे। करीब 6-7 कार्यकर्ताओं ने होटल के कई कमरे खुलवाए। एक कमरे में युवक और युवती को साथ देखकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बेल्ट और लात-घूंसों से की युवक की पिटाई गुस्साए कार्यकर्ता खिड़की से कमरे में घुस गए और युवक साहिल शेख की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
Ujjain Hotel Viral Video: इस दौरान साहिल हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। उसे खींचकर नीचे लाया गया और मारपीट जारी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिससे मामला और गंभीर होता जा रहा है। होटल में मचाया उत्पात, कुर्सियाँ फेंकी, कर्मचारी भागे मारपीट के बाद कार्यकर्ताओं ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियाँ फेंकी गईं, टेबल पलटाई गई और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। उत्पात इतना ज्यादा था कि होटल स्टाफ घबराकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
Ujjain Hotel Viral Video: यह होटल मोकड़ी गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर का बताया जा रहा है जिसे झिरनिया निवासी यूसुफ चला रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई का भरोसा घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे और थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर होटल संचालक यूसुफ और युवक साहिल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस बीच होटल के खिलाफ लाइसेंस और अन्य व्यवस्थाओं की जांच भी शुरू कर दी गई है। युवती ने लगाए गंभीर आरोप, साहिल पर केस दर्ज हंगामे के बाद युवती को पुलिस ने सुरक्षित थाने लाया और बयान लिए।
Read More : Petrol Pump: सावधान! पेट्रोल पंप में डीज़ल की जगह बह रहा पानी, इन जगहों का नोजल सील, एक्शन मोड में प्रशासन
Ujjain Hotel Viral Video: थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया के अनुसार युवती के बयान के आधार पर साहिल शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(जे), 64(2)(एम), 351(2), 49 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने बताया कि उसकी जान-पहचान साहिल से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन हाल ही में साहिल ने जान देने की धमकी देकर दोबारा संपर्क किया और उसे होटल बुलाकर अनैतिक कार्य के लिए मजबूर किया। वही पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल का कहना है कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: होटल में युवक युवती मामला उज्जैन के घिनोदा गांव स्थित एक होटल का है, जहां युवक और युवती को एक साथ देखकर बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, युवक की पिटाई की और होटल में तोड़फोड़ की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ujjain Hotel Viral Video: Sahil was in this condition with the girl in the hotel
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm