BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ujjain Mahakal Daan: महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और दान का नया रिकॉर्ड, 1.25 करोड़ भक्तों ने दिया 30 करोड़ से अधिक का दान, सावन-भादौ में भारी इजाफा

Ujjain Mahakal Daan: महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं और दान का नया रिकॉर्ड, 1.25 करोड़ भक्तों ने दिया 30 करोड़ से अधिक का दान, सावन-भादौ में भारी इजाफा

Ujjain Mahakal Daan, Ujjain Mahakal Daan, Ujjain Mahakal Temple donation, Mahakal Temple offerings Ujjain, Ujjain religious donations, Mahakal Temple Sawan Bhado donations, Ujjain temple donation records, Mahakal Temple crowd Ujjain, Ujjain pilgrimage donations, Mahakal Temple prasad sales, Ujjain temple revenue, Mahakal Lok Ujjain donation impact, Ujjain spiritual tourism, Mahakal Temple devotees Ujjain, Ujjain religious charity, Mahakal Temple fundraising Ujjain

tikesh Kumar
Published: 07 Sept 2025 | 12:47 pmModified: 07 Sept 2025 | 12:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. महाकाल मंदिर में नया रिकॉर्ड,
  2. सावन-भादौ में बनाया नया कीर्तिमान,
  3. भक्तों की भीड़ से दान का रिकार्ड,

उज्जैन:  Ujjain News: महाकाल मंदिर में इस साल सावन-भादौ माह में श्रद्धालुओं की संख्या और दान, दोनों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंदिर समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 की तुलना में 2025 में दान की राशि लगभग 7 करोड़ रुपए बढ़कर 30 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वहीं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी इजाफा दर्ज किया गया है। Ujjain Mahakal Daan

Read More : तेज़ रफ़्तार ट्रक ने 12 गायों को रौंदा, प्रशासन पर भड़के लोग, ग्रामीणों ने कर दी ये बड़ी मांग

Ujjain Mahakal Daan: दान में हुई उल्लेखनीय वृद्धि 2023 में सावन-भादौ के दौरान मंदिर को 20.26 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे, जो औसतन प्रतिदिन 51 लाख रुपए थे। 2024 में यह राशि 23.16 करोड़ रुपए तक पहुंची, यानी प्रतिदिन लगभग 59 लाख रुपए। वहीं 2025 में श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड दान करते हुए 29.61 करोड़ रुपए अर्पित किए, औसतन प्रतिदिन 75 लाख रुपए। आय के मुख्य स्रोत 2025 के सावन-भादौ माह में कुल 39 दिनों के दौरान मंदिर को विभिन्न मदों से आय हुई ।

  • शीघ्र दर्शन टिकट से: 10.79 करोड़ रुपए
  • प्रसाद बिक्री से: 10.13 करोड़ रुपए
  • भेंट पेटियों से: 5.23 करोड़ रुपए
  • अन्य स्रोतों से: 3.26 करोड़ रुपए

Read More : मिलादुन्नबी जुलूस में बड़ी लापरवाही! डीजे की तेज आवाज से छत गिरा, मॉडिफाइड ट्रैक्टर पर लटकाए तलवार

भक्तों की भीड़ ने बनाए नए कीर्तिमान

Ujjain Mahakal Daan: इस बार सावन-भादौ के 39 दिनों में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक भक्तों ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। औसतन प्रतिदिन 3 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। 2023 में जहां 99 लाख भक्त आए थे वहीं 2024 में यह संख्या 90 लाख रही। 2025 में भक्तों की संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ हो गई। बीते वर्षों में चढ़ावे का आंकड़ा 2019 से 2025 के बीच महाकाल मंदिर को केवल दान से 1 अरब 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है। 2018 से 2021 के बीच रोजाना लगभग 40-50 हजार भक्त मंदिर में आते थे जिससे तीन वर्षों में करीब 40 करोड़ रुपए का दान मिला था।

Read More : पूर्ण चंद्र ग्रहण काल में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, क्या करें, क्या न करें, जानें शास्त्रों की सलाह

उज्जैन बना बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल

Ujjain Mahakal Daan: महाकाल लोक के निर्माण और 2022 में इसके लोकार्पण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। पिछले दो वर्षों (2023 और 2024) में ही 12 करोड़ 32 लाख से ज्यादा भक्त उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकाल लोक खुलने के बाद मंदिर की भव्यता और आकर्षण में वृद्धि हुई है जिसके चलते श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और उदारता से दान कर रहे हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: 2025 में सावन-भादौ के 39 दिनों में 1.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ujjain Mahakal Daan: New record of devotees and donations in Mahakal temple

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm