BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bad touch case Umaria : ‘नहीं जाएंगे स्कूल…गुरुजी यहां-वहां हाथ लगाते हैं’ नियतखोर शिक्षक से डरी छात्राएं

शिक्षक के इस काले करतूत से डरने स्कूल की बच्चियां, रोते हुए बोली…Bad touch case: School girls got scared of this black act of the teacher..

Bad touch case: Image Source- IBC24

Bad touch case: Image Source- IBC24

tikesh Kumar
Published: 24 Jan 2025 | 12:29 pmModified: 16 Apr 2025 | 2:08 pm

उमरिया : Bad touch case टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टीचर पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया कुदरी टोला के प्राथमिक शाला में कक्षा 5 की छात्र-छात्राओं ने एक शिक्षक के ऊपर बेड टच करने का आरोप लगाया है। जिससे स्कूल के छात्र-छात्रा शिक्षक के डर के कारण स्कूल जाने से मना कर रहे हैं। छात्रों के अभिवावको ने सीएम हेल्पलाइन 181 लगाते हुए चंदिया थाने में आवेदन दिया हैं। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय के गुहार की मांग की है।

Read More: police checking in bhopal : गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबों की जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

क्या हैं पूरा मामला

Bad touch case उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम कौड़िया के कुदारी टोला शासकीय प्राथमिक विद्यालय कि पांचवी कक्षा की छात्र-छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ कर गलत तरीके से टच और गलत हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। जिससे अब छात्र-छात्रा स्कूल जाने से भी डरने लगी हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि अगर इस तरह का रवैया रहा तो हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। शिक्षक की इस घिनौनी हरकतों से छात्राओं के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ चंदिया थाने में आवेदन दे कर उसे जेल भेजने की मांग की है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री 181 हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी है, और स्कूल के प्रधानाचार्य के पास लिखित शिकायत भी की है। चंदिया थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनकी बच्चियां स्कूल में पढ़ती है वहां का शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करता है। शिक्षक से परेशान होकर बच्चियां अब स्कूल जाने से घबरा रही है।

Read More: Mohan Cabinet Meeting Today : महेश्वर में मोहन सरकार की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक आज, देवी अहिल्याबाई जयंती पर सौगातों का खुलेगा पिटारा

परिजनों ने बताया शिक्षक का करतूत

Bad touch case परिजनों का कहना है कि पहले भी कई बार स्कूल से आकर बच्चियों ने बताया लेकिन हम इसे मजाक समझ रहे थे। लेकिन वही हरकत कई बार और भी बच्चियों के साथ शिक्षक के द्वारा किया जा रहा था। तब हमने आज पड़ोसियों के बच्चियों से पूछा तो सारी सच्चाई सामने आई। बच्ची स्कूल से रोते हुए आई और जब हमने अपने बच्ची से पूछा तो उसने शिक्षक की सारी हरकतें बतलाई और जोर देते हुए स्कूल न जाने की बात कही । परिजनों ने बताया की मेरी बच्ची कक्षा पांचवी में पढ़ती है। मुझे रोते हुए कहती है कि मैं आज से स्कूल नहीं जाऊंगी मुझे नहीं पढ़ना है। मेरे शिक्षक मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं। मुझे डर लगता है।

Read More: crocodile in neemuch : गेहूं के खेत में किसान को मिला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, देखकर हैरान हो गए लोग

मामला पंहुचा थाना, परिजनों ने किया शिकायत

Bad touch case मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सख्त आदेश देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज करने कहा हैं। वहीं शिक्षक को पुलिस रिमांड के लिए अधिकारियों को आदेशित भी किया हैं। बहरहाल अब देखना यह लाज़मी होगा कि शिक्षा के मंदिर में शिक्षक बने दरिंदे के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कुछ कार्यवाही करती है ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bad touch case: School girls got scared of this black act of the teacher...

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm