BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway: 1 की मौत, 55 यात्री घायल, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway/ Image Credit: IBC24 File Photo

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway/ Image Credit: IBC24 File Photo

karan nepali
Published: 30 Mar 2025 | 10:25 amModified: 30 Mar 2025 | 10:25 am
HIGHLIGHTS
  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  2. एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
  3. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है।

कन्नौज: Road Accident In Agra-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और 55 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई। बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें 55 यात्री घायल हैं और 1 की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Visited Ujjain: सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया पूजन, प्रदेशवासियों को दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं

घायलों का इलाज जारी

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कन्नौज जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें: PM Modi Maharashtra Tour: नागपुर पहुंचे पीएम मोदी, संघ के संस्थापक हेडगेवार और गोलवलकर को अर्पित की पुष्पांजलि 

4 की हालत गंभीर

Road Accident In Agra-Lucknow Expressway: सपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

उन्होंने आगे कहा, "55 लोगों को चोटें आई हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।"

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 1 dead, 55 passengers injured, bus full of passengers lost control and fell into ditch

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm