सहारनपुर में सड़क हादसे में 12 कांवड़िये घायल
सहारनपुर में सड़क हादसे में 12 कांवड़िये घायल
सहारनपुर (उप्र) 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में करीब 12 कांवड़िये घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सहारनपुर जिले के तितरो क्षेत्र के ग्राम डूभर किशनपुरा से आज एक दर्जन से अधिक कावड़िये कावड़ लेकर पिकअप वाहन पर सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। ग्राम चांदपुर के पास एक बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे पिकअप के ऊपर बैठे करीब 12 कावड़िये सड़क पर जा गिरे और घायल हो गये।’’
जैन ने बताया कि आसपास के लोगों और थाना तीतरो पुलिस ने घायलों को तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और जिन कांवड़ियों को ज्यादा चोट लगी उन्हें जिला चिकित्सालय सहारनपुर भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कई कांवड़ियों को गंभीर चोटें आयी हैं।
भाषा सं आनन्द
रंजन
रंजन

Facebook


