उत्तर प्रदेश के आगरा में रेल की पटरी पर 13 गायों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेल की पटरी पर 13 गायों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

  •  
  • Publish Date - March 1, 2024 / 08:35 PM IST,
    Updated On - March 1, 2024 / 08:35 PM IST

आगरा, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में रेल की पटरी पर 13 गायों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वहीं हिंदुवादी संगठनों ने हादसे को साजिश करार दिया और घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी से करने की बात कही।

पुलिस के मुताबिक, फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेहरा रावत के समीप रेलवे की खंभा संख्या 46 के निकट रेल पटरी पर बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात 13 गायों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत गायों को रेल की पटरी पर बांधा गया था।

संगठन ने मामले की गहनता से छानबीन करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी से करने की बात कही।

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में प्रशासन, पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र दाहिया ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र