गोंडा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों पर मामला दर्ज

गोंडा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों पर मामला दर्ज

गोंडा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: February 15, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: February 15, 2026 10:37 pm IST

गोंडा (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) गोंडा जिले में एक नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से आठ नामजद और 10 अज्ञात हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कौड़िया थाने के निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि एक स्थानीय निवासी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है और इस स्कूल को कथित तौर पर उसके प्रबंधक वारिस खान द्वारा बिना मान्यता के चलाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वारिस खान के रिश्तेदार परवेज़ खान ने स्कूल आने-जाने के दौरान उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और इंस्टाग्राम पर उसे संदेश भेजे जिन्हें बाद में ‘अनसेंड’ कर दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, जब लड़की का भाई रविवार को शिकायत लेकर स्कूल गया तो सलाहुद्दीन हाफिज और वहां मौजूद अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे गाली दी और लाठी डंडे से हमले की कोशिश की।

यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्राथमिकी में नामजद आरोपियों में इसराइल, जाकिर, साजिद, अरशद और इबरान के साथ-साथ 10 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक मौलवी को अक्सर स्कूल में आमंत्रित किया जाता है और छात्रों को धार्मिक मामलों में प्रभावित किया जा रहा है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में