Kannauj Road Accident News: पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, चचेरे भाइयों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Kannauj Road Accident News: कन्नौज जिले में तेज रफ्तार कार के एक पेड से टकराने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Kannauj Road Accident News /image: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- एक तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकरा गई।
- इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई है।
Kannauj Road Accident News: कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के बेहरीन गांव के समीप तेज रफ्तार कार के एक पेड से टकराने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कन्नौज के बजरिया शेखाना निवासी अमान खान (17) और अली खान (15), नई बस्ती कन्नौज निवासी सैफी (20) और अराफात (20) कार से कन्नौज की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बेहरीन गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें चचेरे भाइयों अमान खान और अली खान की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सैफी और अराफात को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
Kannauj Road Accident News: तिर्वा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना डायल 112 पर मिली थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?
- Om Prakash Rajbhar Statement: ‘आशीर्वाद का दीया जलाने पर मचेगा हल्ला’, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस, सपा और वामपंथी सवर्णों पर साधा निशाना
- Surendra Koli Suicide Nithari Case: सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या.. चाय की दुकान पर लगा ली फांसी, निठारी हत्याकांड मामले में हो चुका था बरी

Facebook


