UP Road Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

Ads

UP Road Accident News: कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।

  •  
  • Publish Date - October 5, 2025 / 10:41 AM IST,
    Updated On - October 5, 2025 / 10:44 AM IST

UP Road Accident News| Photo Credit: IBC24 File

UP Road Accident News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी। करारी थाना के प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के मीरापुर मोड़ के पास शनिवार रात किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार गुड्डू लाल (55) और उसके रिश्ते के भाई सुखई (54) को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें:  Sabalgarh News: सबलगढ़ अस्पताल बीएमओ ने दिया इस्तीफा, बताया- कुछ राजनीतिक लोग मुझे और मेरे स्टाफ को बेवजह परेशान करते हैं

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि दोनों बरई बंधवा गांव के निवासी थे और बिसारा गांव से लौट रहे थे। चौरसिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक पेशे से मजदूर थे जो काम करके अपने गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  DA Hike Latest News 2025: राज्य के कर्मचारियों को भी मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता, डबल इंजन की सरकार ने भी बढ़ाया 3 प्रतिशत DA, दिवाली से पहले आएगा खाते में?