Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव से हिला गिफ्ट निफ्टी! क्या शेयर बाजार में आएगा बड़ा तूफान? मगर इन शेयरों में छिपा है गोल्डन चांस!

Ads

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज शेयर बाजार कमजोर शुरुआत कर सकता है। निवेशकों की नजर कई कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। साथ ही कुछ कंपनियों ने नई कारोबारी योजनाओं और वित्तीय अपडेट का भी ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 08:55 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • अमेरिका-ईरान तनाव से गिफ्ट निफ्टी 190 अंक से ज्यादा टूटा।
  • तेल की कीमतों में 3% उछाल, बाजार पर बढ़ा दबाव।
  • आज HCL Tech समेत कई कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे।

नई दिल्ली: Stock Market Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) पर भी देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी 190 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था जिससे भारतीय बाजार की शुरुआत में नरमी रह सकती है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में करीब 3% की तेजी आई है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की चिंता भी फिर से गहरा गई है। इसका असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। जहां अधिकांश बाजार लाल निशान में कारोबार करता नजर आया।

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर

आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें HCL Technologies, ICICI Prudential Asset Management, Bajaj Consumer Care, नुवोको विस्टास, लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, सिम्भावली शुगर्स और विवो बायो टेक शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एलटीएम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में करीब 18% की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं एवेन्यू सुपरमार्ट्स और एलएंडटी फाइनेंस ने भी बेहतर तिमाही नतीजे पेश किए हैं।जिससे इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

कई कंपनियों ने कारोबार से जुड़े बड़े अपडेट दिए

Adani Green Energy की ऑपरेशनल क्षमता और बिजली बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कंपनी के विस्तार की ओर इशारा करती है। दूसरी ओर कीस्टोन रियल्टर्स की प्री-सेल्स और बिक्री क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली, हालांकि कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी हुई है। Fino Payments Bank ने नए खातों और औसत जमा राशि में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। Mankind Pharma ने अपनी गैर-प्रमुख संपत्ति बेचने का फैसला किया है। जबकि लक्स इंडस्ट्रीज ने पश्चिम बंगाल में 600 करोड़ रुपये के निवेश से नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने की घोषणा की है।

ऑर्डर और विस्तार की खबरों से इन शेयरों पर नजर

राइट्स को पटना मेट्रो परियोजना से जुड़ी 79 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी का ऑर्डर मिला है। JSW Energy की सहयोगी कंपनी को बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से जुड़े 443 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। SBI Funds Management ने प्री-आईपीओ में शेयर बिक्री के बाद अपने आईपीओ का आकार घटा दिया है। वहीं पावरिका को गुजरात में 250 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी बोली में सफलता मिली है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने यूरोपियन पेटेंट विवाद में कानूनी जीत हासिल करने की जानकारी दी है, जिससे कंपनी के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है।

NTPC और NMDC समेत इन कंपनियों पर भी नजर

NTPC के बोर्ड ने 20,456 करोड़ रुपये की लागत वाले लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दूसरी ओर NMDC ने 10 जुलाई से अपने लौह अयस्क की नई कीमतों का ऐलान किया है। इन सभी घटनाओं के बीच आज निवेशकों की नजर वैश्विक हालात, कच्चे तेल की चाल और कंपनियों से जुड़ी खबरों पर रहेगी। क्योंकि यही कारक बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार कमजोर क्यों खुल सकता है?

अमेरिका-ईरान तनाव, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार पर दबाव बन सकता है।

आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे?

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, बजाज कंज्यूमर, नुवोको विस्टास समेत कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी।

आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

एलटीएम, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, एलएंडटी फाइनेंस, अदाणी ग्रीन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनटीपीसी और एसबीआई जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं।

तेल की कीमत बढ़ने का बाजार पर क्या असर पड़ता है?

कच्चा तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बन सकता है।