Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: 82 रुपए लीटर में पेट्रोल…, मोदी सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनाई राहत भरी खबर, कहा- पूरा करेंगे अच्छे दिन का वादा

Ads

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: 82 रुपए लीटर में पेट्रोल..., मोदी सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनाई राहत भरी खबर, कहा- पूरा करेंगे अच्छे दिन का वादा

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 08:26 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 08:27 AM IST

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: 82 रुपए लीटर में पेट्रोल..., मोदी सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनाई राहत भरी खबर, कहा- पूरा करेंगे अच्छे दिन का वादा / Image: AI Genrated

HIGHLIGHTS
  • 82 रुपए लीटर में मिलेगा E85 पेट्रोल
  • E85 का इस्तेमाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल डिजाइन किए गए वाहनों में ही संभव होगा
  • E20 पेट्रोल से किसी कार में समस्या आने का कोई प्रमाण सामने नहीं

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 13 July 2026:  भारत में इन दिनों पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर सियासी गलियारों से लेकर आम आदमी तक बवाल मचा हुआ है। एथेनॉल से गाड़ियों के खराब होने की कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमेंइथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के कारण कोई समस्या आई हो। वहीं, दूसरी ओर अब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार E85 फ्यूल लाने की योजना बना रही है। इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया है कि E85 पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा।

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026 20 रुपए सस्ता होगा E85 पेट्रोल

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026:  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार E85 फ्यूल लाने की योजना बना रही है, जो स्टैंडर्ड E20 पेट्रोल की तुलना में लगभग ₹20 प्रति लीटर सस्ता होगा। मंत्री ने कहा कि E85 का इस्तेमाल सिर्फ़ उन गाड़ियों में किया जा सकेगा जिन्हें खास तौर पर इस फ्यूल के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित कदम का मकसद ग्राहकों को आर्थिक राहत देना और साथ ही सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने व्यापक बायोफ्यूल पॉलिसी का बचाव भी किया और इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल से इंजन खराब होने और गाड़ी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ने जैसी चिंताओं को खारिज कर दिया।

दूसरी ओर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमें इस ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो। ई20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित ईंधन बिक्री की अनिवार्यता को लेकर आलोचना और गाड़ियों की माइलेज कम होने की शिकायतों के बीच उन्होंने यह बात कही। गडकरी ने यहां ‘विकसित भारत’ सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल आदि) पर भारत की निर्भरता एक आर्थिक बोझ है। इसके कारण ईंधन आयात पर सालाना 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं और यह पर्यावरण के लिए भी खतरा है, इसलिए देश की प्रगति के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना बहुत जरूरी है।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State / Union Territory Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Manipur Petrol Diesel Price Today ₹99.65 ₹85.39
Meghalaya Petrol Diesel Price Today ₹96.15 ₹88.60
Mizoram Petrol Diesel Price Today ₹94.78 ₹81.76
Nagaland Petrol Diesel Price Today ₹98.18 ₹90.70
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Sikkim Petrol Diesel Price Today ₹102.59 ₹89.93
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Tripura Petrol Diesel Price Today ₹97.52 ₹86.62
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82
Andaman & Nicobar Islands Petrol Diesel Price Today ₹88.66 ₹84.56
Chandigarh Petrol Diesel Price Today ₹101.43 ₹89.82
Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu Petrol Diesel Price Today ₹92.42 ₹87.91
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Jammu & Kashmir Petrol Diesel Price Today ₹101.18 ₹87.48
Ladakh Petrol Diesel Price Today ₹102.10 ₹87.40
Lakshadweep Petrol Diesel Price Today N/A N/A
Puducherry Petrol Diesel Price Today ₹100.16 ₹90.76

E20 पेट्रोल से कोई समस्या नहीं: नितिन गडकरी

उन्होंने कहा, ‘‘ई20 पेट्रोल के कारण किसी कार में समस्या आने का कोई मामला सामने नहीं आया है। क्या देश में कोई ऐसी कार है जिसमें ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कोई समस्या आई हो? बस एक का नाम बताइए।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘…ज़्यादा एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लागू करने के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। पैसा देकर यह अभियान चलाया जा रहा है।’’ भारत ने पहले ही 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इससे आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है। एथनॉल गन्ना, मक्का या चावल जैसे बायोमास से बनता है।

भारत में वाहन मालिकों के पास पेट्रोल पंप पर अलग-अलग तरह के ईंधन चुनने का विकल्प नहीं होता, जबकि ब्राजील में ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों वाले ईंधन चुनने का विकल्प मिलता है। ब्राजील के कानून के तहत, अधिक एथनॉल वाले मिश्रण के लिए कीमत में छूट देनी होती है। इस आरोप पर कि उनके परिवार के सदस्यों की कंपनियां एथनॉल बनाने के काम में शामिल हैं और इसीलिए वह अधिक एथनॉल वाले पेट्रोल को लाने पर जोर दे रहे हैं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की चीनी मिलें हैं और उनकी कंपनियां एथनॉल उत्पादन पर निर्भर नहीं हैं।

एथेनॉल से किसानों को फायदा

उन्होंने कहा कि देश में एथनॉल की अधिकता है इसलिए मक्के से एथनॉल बनाने के कदम से उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। गडकरी ने कहा, ‘‘जब हमने मक्के से एथनॉल बनाने का फैसला किया, तो मक्के की बाजार कीमत 1,200 रुपये प्रति क्विंटल थी और न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,800 रुपये प्रति क्विंटल था। इस फैसले के बाद, मक्के की कीमत बढ़कर 2,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों की जेब में अतिरिक्त 45,000 करोड़ रुपये आए।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिक एथनॉल मिश्रित और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल का दायरा बढ़ाने के लिए वाहन उत्सर्जन नियमों में बदलाव का प्रस्ताव किया है ताकि सभी तरह के वाहनों के लिए ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ और पूरी तरह से जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों का रास्ता साफ हो सके।

 

ये भी पढ़ें

E85 Petrol News क्या है?

केंद्र सरकार E85 फ्यूल लाने की योजना बना रही है, जो E20 पेट्रोल की तुलना में करीब ₹20 प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।

क्या सभी गाड़ियों में E85 पेट्रोल इस्तेमाल किया जा सकेगा?

नहीं। E85 केवल फ्लेक्स-फ्यूल या इसके अनुरूप डिजाइन किए गए वाहनों में ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल से किसी कार में समस्या आने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने से क्या फायदा होगा?

इससे कच्चे तेल के आयात में कमी, प्रदूषण में कमी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने का दावा सरकार करती है।

क्या E85 पेट्रोल अभी उपलब्ध है?

नहीं। फिलहाल सरकार इसे लाने की योजना पर काम कर रही है। उपलब्धता और लॉन्च की आधिकारिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी।