उप्र के पांच जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 25 लोगों ने जान गंवाई, 109 घायल

उप्र के पांच जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 25 लोगों ने जान गंवाई, 109 घायल

उप्र के पांच जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 25 लोगों ने जान गंवाई, 109 घायल
Modified Date: December 16, 2025 / 10:53 pm IST
Published Date: December 16, 2025 8:25 pm IST

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पांच जिलों में घने कोहरे की वजह से हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 109 लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इन सड़क हादसों में सबसे बड़ी जनहानि मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के हुए हादसे में हुई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई और 95 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 4.30 बजे बलदेव थाना इलाके में आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर हुआ।

इसके अलावा उन्नाव में सड़क हादसों में चार, मेरठ में दो, बस्ती में चार, और बाराबंकी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा करीब 14 लोग घायल हो गये। अधिकारियों के अनुसार इन हादसों की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।