Naxal Surrender News : लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका, सीएम के सामने इतने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, गृहमंत्री ने कहा अंतिम पायदान पर है नक्सलवाद

हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 124 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इनमें से अधिकांश नक्सली छत्तीसगढ़ से जुड़े बताए जा रहे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता बताया है।

Naxal Surrender News : लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका, सीएम के सामने इतने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, गृहमंत्री ने कहा अंतिम पायदान पर है नक्सलवाद

Naxal Surrender News/ Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 7, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: March 7, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद में सीएम रेवंत रेड्डी के सामने 124 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
  • सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के और PLGA के शीर्ष सदस्य शामिल।
  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य।

हैदराबाद : Naxal Surrender News  केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के खिलाफ चलाया जा रहा निर्णायक अभियान अब अपने चरम पर पहुँच चुका है। Naxal Surrender 2026, साल की शुरुआत से ही लाल आतंक को एक के बाद एक बड़े झटके लग चुके हैं। इसी कड़ी में अब हैदराबाद से बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। यहाँ CM रेवंत रेड्डी के सामने 124 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सली ज्यादातर छत्तीसगढ़ से

मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नक्सली शामिल हैं। Chhattisgarh Naxalites बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में PLGA के शीर्ष नक्सली भी शामिल हैं। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने 31 मार्च 2026 का संकल्प लिया है और नक्सली अब अंतिम पायदान पर हैं। कई घटनाओं में शामिल नक्सली पुनर्वास कर रहे हैं।

सीएम विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के प्रति व्यक्त किया अपना विश्वास

आपको बता दें कि साल की शुरुआत होते ही मांडवी हिड़मा के एनकाउंटर से लेकर बरसे देवा के सरेंडर तक सुरक्षाबलों को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। Amit Shah कल सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अभियान की सराहना करते हुए केंद्र सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह, आपके कुशल, दृढ़ और निर्भीक नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सल उन्मूलन का अभियान आज निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।

31 मार्च तक नक्सलवाद मुक्त होगा भारत

सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान ने इस संकल्प को और अधिक सशक्त किया है कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होगा।Telangana Maoist News  हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप और आपके मार्गदर्शन में हम बस्तर सहित नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में नक्सलवाद को समाप्त कर एक सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण वातावरण के निर्माण के इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.