Israel Iran War Update: ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका को तगड़ा झटका, तबाह हुआ इस जगह पर तैनात एयर डिफेंस सिस्टम, इतने हजार करोड़ रुपए थी कीमत

ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका को तगड़ा झटका, तबाह हुआ इस जगह पर तैनात एयर डिफेंस सिस्टम, Iran Destroys US Air Defense System

Israel Iran War Update: ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका को तगड़ा झटका, तबाह हुआ इस जगह पर तैनात एयर डिफेंस सिस्टम, इतने हजार करोड़ रुपए थी कीमत
Modified Date: March 7, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 7, 2026 5:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी THAAD और AN/TPY-2 रडार सिस्टम नष्ट होने का दावा।
  • अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतरा।
  • दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन गिरने के बाद एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किया गया।

नई दिल्लीः US Air Defense System अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग को अब एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। दोनों ओर से मिसाइल और बम रॉकेट से हमले हो रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने जॉर्डन के एक एयरबेस पर लगे अमेरिका के मिसाइल डिफेंस रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इससे मध्य पूर्व में अमेरिका की मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।

बताया जा रहा है कि हमला मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ। यहां अमेरिका का टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम तैनात था। हमले में AN/TPY-2 radar रडार भी तबाह हो गया। इस रडार की कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर (2,700 करोड़ रुपए) बताई जाती है। इसका काम दुश्मन की मिसाइलों को पहचानना और उन्हें रोकने में मदद करना होता है।

अमेरिका का B-1 बॉम्बर ब्रिटिश एयरबेस पर उतरा

US Air Defense System अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर विमान ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतर गया है। यह एयरबेस इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर इलाके में है। यह विमान शुक्रवार शाम पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका को यूके के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा सकता है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला

UAE में शनिवार को ईरान की ओर से नए हमले किए गए हैं। दुबई और अबू धाबी में तेज धमाके सुने गए हैं, अधिकारियों ने बताया कि दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन आकर गिरा, हालांकि घटना का असर सीमित था। साथ ही बताया कि एक रोकी गई मिसाइल का मलबे ने भी नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद दुबई का एयर स्पेस फिर से बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले दुबई और कतर के लोगों को उनके फोन पर मिसाइल के खतरे के अलर्ट मिले थे। हालांकि, कतर ने अपने लोगों को फिर से बताया कि सुरक्षा का खतरा खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।