17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

बलिया जिले में भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा 17 वर्षीया एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

gangrape

बलिया (उप्र) नौ जनवरी (भाषा) बलिया जिले में भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा 17 वर्षीया एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर भीमपुरा थाने में भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार एवं मारपीट करने संबंधी धाराओं और यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दो युवकों के खिलाफ नामजद एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

read more: रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.81 करोड़ डॉलर में न्यूयॉर्क के ‘आलीशान’ होटल मैंडरिन ओरिएंटल का अधिगहण करेगी

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि तीन युवकों ने छह माह पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इसके बाद उन्होंने शनिवार को डरा-धमकाकर किशोरी को बुलाया तथा उसके हाथ एवं मुंह रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की।

read more: IMD Alert: इन 9 राज्यों में 11 जनवरी तक लगातार होगी बारिश, घना कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के लिए किशोरी को जिला अस्पताल भेजा है।