उप्र: पॉक्सो का आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Ads

उप्र: पॉक्सो का आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 08:17 PM IST

आगरा, सात सितंबर (भाषा) गुजरात से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लाया जा रहा एक आरोपी आगरा के किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी मिर्जापुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक, लापरवाही बरतने के लिए तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र से सूरज पांडेय ने दो सितंबर को एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था।

पुलिस की एक टीम आरोपी और लड़की की तलाश में गुजरात के सूरत पहुंची, जहां से उसे पकड़ लिया गया तथा लड़की को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद चार सितंबर को मधुबनी एक्सप्रेस से दोनों को वापस लाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आगरा में किरावली स्टेशन के पास रात के समय आरोपी मौका पाकर चलती ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

मिर्जापुर पुलिस के उपनिरीक्षक ने आगरा जीआरपी थाना फोर्ट में आरोपी के फरार होने और उसके साथ मौजूद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया।

जीआरपी थाना फोर्ट के उपनिरीक्षक अनुज बालियान ने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, सिपाही नीरज और महिला सिपाही गीता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

ताजा खबर