(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आयोग की कर्मचारी संगठनों (8th Pay Commission News) के साथ लगातार बैठकें हो रही है, जिनमें वेतन और भत्तों से जुड़े अलग-अलग मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इन्हीं में सालाना इंक्रीमेंट भी अहम विषय बना हुआ है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल बेसिस पे का 3% इंक्रीमेंट मिलता है। अब कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि मौजूदा 3% सालाना बढ़ोतरी महंगाई और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने अपने प्रस्ताव में इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग रखी है। वहीं NCJCM के स्टाफ पक्ष का प्रस्ताव भी इसी के आसपास है। दूसरी ओर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने सालाना इंक्रीमेंट को 5% करने का सुझाव दिया है ताकि लंबे समय तक एक ही पद पर काम करने वाले कर्मचारियों की आय में लगातार बेहतर वृद्धि हो सके।
वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारी (8th Pay Commission News) को हर साल उसके बेसिक पे का 3% अतिरिक्त मिलता है। यह रकम कर्मचारी की मूल सैलरी में जोड़ दी जाती है और अगले साल का इंक्रीमेंट नई बढ़ी हुई बेसिक पे पर तय होता है। यानी इंक्रीमेंट का असर सिर्फ एक साल तक नहीं रहता बल्कि आगे की सैलरी पर भी पड़ता है। इसी वजह से कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि वार्षिक बढ़ोतरी की दर में बदलाव किया जाए।
कर्मचारी संगठनों के अनुसार DA और सालाना इंक्रीमेंट दोनों का उद्देश्य अलग है। महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई के असर को कम करने और कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता बनाए रखने के लिए दिया जाता है। वहीं इंक्रीमेंट का संबंध सेवा अवधि, अनुभव और वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी से है। इसलिए संगठनों का कहना है कि केवल DA में वृद्धि पर्याप्त नहीं है। 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission News) 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में बैठक करने वाला है, जहां ऐसे मुद्दों पर चर्चा जारी रहने की उम्मीद है।