उप्र : आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के बच्‍चे की मौत

उप्र : आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के बच्‍चे की मौत

उप्र : आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के बच्‍चे की मौत
Modified Date: February 22, 2024 / 01:10 pm IST
Published Date: February 22, 2024 1:10 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के एक बच्‍चे की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (छह) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गया।

उन्‍होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसे नाजुक हालत में अस्‍पताल ले गये जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देवी ने बताया कि पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है। घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई है और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की गई है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में