व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से 2023-24 में 66 हजार युवाओं को मिला रोजगार

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से 2023-24 में 66 हजार युवाओं को मिला रोजगार

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से 2023-24 में 66 हजार युवाओं को मिला रोजगार
Modified Date: February 8, 2024 / 07:18 pm IST
Published Date: February 8, 2024 7:18 pm IST

लखनऊ, आठ फरवरी (भाषा) युवाओं का कौशल निखारकर उन्हें रोजगार दिलाने के क्रम में वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश सरकार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षित 36843 अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने में सफल रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से कुल 29354 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्‍न कंपनियों में सेवायोजित कराया गया है।

इस तरह व्यावसायिक शिक्षा के जरिए प्रदेश के 66 हजार से ज्यादा युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। रोजगार प्राप्त करने वालों में सभी 18 मंडलों के 75 जिलों से छात्र शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई ।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में लिखित जानकारी देते हुए सदन को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत हो।

इसी क्रम में प्रदेश में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 84 व्यवसायों में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) भारत सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम मानकों एवं मापदंड के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न सेक्‍टर्स के 386 अल्‍पकालीन पाठ्यक्रम में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इनमें इसमें कई परंपरागत ट्रेड के साथ-साथ आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस एंड एविएशन, टेलीकॉम और हेल्थकेयर जैसे न्यू एज कोर्स भी शामिल हैं।

भाषा जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में