हाथरस में भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

हाथरस में भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 10:11 PM IST

हाथरस, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भ्रामक सूचना फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 22 अप्रैल को एक संवाददाता सम्मेलन और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। वीडियो में हाथरस जिले में एक कुशवाहा परिवार की युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और बाद में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का दावा किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिले में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि जांच में उक्त दावे झूठे और भ्रामक पाए गए।

उन्होंने कहा, “गलत सूचना फैलाने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने के आरोप में सीमापुरी (दिल्ली) के पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत