Kerala Bus Crash : Image source : x
मलप्पुरम : Kerala Bus Crash : केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (NH66) पर कुट्टीपुरम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बारिश के बीच तेज रफ्तार बस ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क पर लगभग 25 मीटर से अधिक दूरी तक फिसलती चली गई और सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए कुट्टीपुरम, वलंचेरी और कोट्टक्कल के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। Accident News पुलिस के अनुसार हादसे का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Malappuram, Keralam: CCTV footage from the site of a bus accident shows the vehicle losing control, skidding for over 25 metres, and overturning after hitting a divider on a service road. pic.twitter.com/uaIPaWTI9w
— IANS (@ians_india) July 26, 2026