Reported By: Sunil Sahu
,Chhattisgarh ED IT Raid Today | Photo Credit: AI
बलौदाबाजार: Chhattisgarh ED IT Raid Today बलौदाबाजार में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की संयुक्त कार्रवाई आखिरकार खत्म हो गई है। करीब 24 घंटे तक चली इस कार्रवाई को जिले की अब तक की सबसे लंबी रेड माना जा रहा है।
Chhattisgarh ED IT Raid Today सूत्रों के मुताबिक जांच टीम कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई है। शुरुआती जानकारी में मनी लॉन्ड्रिंग, कोयला और शराब कारोबार से जुड़े मामलों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बीते 24 घंटे से बलौदाबाजार के चर्चित कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर आयकर विभाग और ईडी की संयुक्त टीम लगातार जांच में जुटी रही।
इस दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, डिजिटल डाटा खंगाला और कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए। कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच टीम सभी जब्त दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा सिर्फ आयकर से जुड़े मामलों तक सीमित नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग, कोयला और शराब कारोबार से जुड़े संभावित वित्तीय लेन-देन भी एजेंसियों के रडार पर हैं।
हालांकि फिलहाल ईडी और आयकर विभाग की ओर से किसी भी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब 24 घंटे तक चली इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच एजेंसियों के हाथ क्या-क्या लगा है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला सिर्फ टैक्स गड़बड़ी तक सीमित है या फिर इसके तार किसी बड़े आर्थिक अपराध से जुड़े हैं।
फिलहाल पूरे जिले की नजर अब ईडी और आयकर विभाग के अगले आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है। बलौदाबाजार में 24 घंटे तक चली इस संयुक्त कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच एजेंसियों की अगली रिपोर्ट और आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिससे इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।