भदोही में नौकरी के नाम पर देह व्यापार का दबाव बनाने, मारपीट, हत्या की धमकी के आरोप में मामला दर्ज

भदोही में नौकरी के नाम पर देह व्यापार का दबाव बनाने, मारपीट, हत्या की धमकी के आरोप में मामला दर्ज

भदोही में नौकरी के नाम पर देह व्यापार का दबाव बनाने, मारपीट, हत्या की धमकी के आरोप में मामला दर्ज
Modified Date: May 15, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: May 15, 2026 8:36 am IST

भदोही (उप्र), 15 मई (भाषा) भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में नौकरी देकर एक महिला पर देह व्यापार का दबाव बनाने और मना करने पर मारपीट कर हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले की 25 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने स्पा मालिक सुजीत कुमार यादव के खिलाफ बृहस्पतिवार देर शाम शहर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि महिला पिछले एक महीने से रजपुरा इलाके के स्पा सेंटर में काम कर रही थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि महिला की मुलाकात जौनपुर निवासी सुजीत कुमार यादव से आजमगढ़ में हुई थी। सुजीत ने खुद को भदोही के रजपुरा स्थित स्पा सेंटर का मालिक बताकर उसे नौकरी देने का वादा किया।

उन्होंने बताया नौकरी के नाम पर महिला उसके साथ यहां उसके स्पा सेंटर में आई और एक महीने से काम कर रही थी।

महिला के अनुसार, सुजीत ने उस पर अन्य लड़कियों की तरह देह व्यापार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने गाली-गलौज कर बाल खींचे, जमीन पर पटककर मारा और देह व्यापार न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में