उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक नवविवाहिता ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 04:42 PM IST

सहारनपुर (उप्र), चार अगस्त (भाषा) सहारनपुर जिले के फतेहपुर इलाके में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने यहां बताया कि फतेहपुर थानाक्षेत्र के छोबरा गांव में नाजिश (22) का शव फांसी से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि नाजिश की शादी चार महीने पहले कलीम से हुई थी।

उन्होंने बताया कि नाजिश के मायके के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाजिश की हत्या करके घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

चौहान ने बताया कि वारदात के बाद नाजिश के ससुराल के लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार