बिजनौर में दूध लेने जा रही एक महिला को रास्ते में जंगली हाथी ने कुचला

बिजनौर में दूध लेने जा रही एक महिला को रास्ते में जंगली हाथी ने कुचला

बिजनौर में दूध लेने जा रही एक महिला को रास्ते में जंगली हाथी ने कुचला
Modified Date: May 1, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: May 1, 2026 7:40 pm IST

बिजनौर (उप्र), एक मई (भाषा) बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन रेंजर योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुर चाठा गांव में दूध लेने जा रही ब्रह्मवती (45) पर रास्ते में अचानक सामने आए जंगली हाथी ने हमला कर दिया।

कुमार ने बताया कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले और सड़क किनारे उसका शव पड़ा हुआ पाया।

वन विभाग ने परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

मंडावली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में