उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल
सुलतानपुर (उप्र), आठ मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृत महिला की पहचान बूधापुर की उर्मिला (51) के रूप में तथा घायल महिला की पहचान गीता (35) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गीता के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
उसने बताया कि दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि इलाज के दौरान उर्मिला ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि वाहन की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं जफर मनीषा राजकुमार
राजकुमार

Facebook


