डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत

डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत

डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत
Modified Date: April 20, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: April 20, 2026 3:46 pm IST

अमेठी (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र में श्री रामगंज चौराहे के पास सोमवार दोपहर बाद तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सत्यम (19) अपने एक मित्र के साथ सोमवार दोपहर जा रहा था, उसी बीच जगदीशपुर थानाक्षेत्र में श्री रामगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस का कहना है कि घायल युवक का जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में