किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र), 29 सितम्बर (भाषा) बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित रूप से 14 वर्षीय किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले एक वर्ष से उससे बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 32 वर्षीय रोहित कुमार शाह अपने ही गांव की 14 साल की एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले एक साल से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार को शाह के विरुद्ध बलात्कार और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि किशोरी के पिता विदेश में रहते हैं। घर पर किशोरी की मां और चार बेटियां रहती हैं। आरोप है कि रोहित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के घर में घुसकर बलात्कार और छेड़खानी करता था।
भाषा सं सलीम नरेश
नरेश

Facebook


