मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली
Modified Date: June 10, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: June 10, 2026 10:56 am IST

शाहजहांपुर (उप्र), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना खुटार अंतर्गत हरनाई गांव में मंगलवार को एक वर्षीय बच्ची चारपाई पर लेटी थी और उसकी मां घर के बाहर कपड़े धो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय युवक उनके घर पहुंच गया और उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

अधिकारी के अनुसार बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर जब मां अंदर पहुंची तब उसे इस जघन्य घटना का पता चला।

दीक्षित ने पीड़ित बच्ची की मां के हवाले से बताया कि इसके बाद महिला ने आरोपी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया और वह मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, तभी देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैलानी बॉर्डर के पास बस के इंतजार में खड़ा है। मौके पर जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर गोली चला दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह वहीं गिर गया।

पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, वहीं बच्ची को भी चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल वैभव

वैभव


लेखक के बारे में