भतीजे से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
भतीजे से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बलिया (उप्र), नौ मार्च (भाषा) बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में पुलिस ने अपने 12 वर्षीय भतीजे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच मार्च को शशि सिंह नामक व्यक्ति ने रिश्ते में अपने भतीजे को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर शशि सिंह के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को सेमरिया ढाला के पास से गिरफ्तार किया एवं विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


