अजीम के बाद 3 फीट के दानिश ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार, थाने पहुंचकर कहा – “मेरी शादी करा दो”

Ads

After Azim, 3 feet Danish appealed to the police for marriage, reached the police station and said : 23 वर्ष दानिश ने बताई पूरी कहानी

  •  
  • Publish Date - February 2, 2023 / 08:37 PM IST,
    Updated On - February 2, 2023 / 08:37 PM IST

3 feet Danish appealed to the police for marriage

3 feet Danish appealed to the police for marriage: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले 3 फीट के दानिश ने अपनी शादी नहीं होने से परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई हैं। बता दें कि इसके पहले भी अजीम मंसूरी नाम के युवक्ति ने पुलिस से लेकर सीएम तक शादी करने की गुहार गुहार लगाई थी। अजीम मंसूरी की भी करीबन 3 फीट ही हाइट थी जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। हालांकि लंबे वक्त तक इंतज़ार करने के बाद फाइनली अजीम मंसूरी को उनकी जीवन साथी मिल गई है। लेकिन अब दानिश को अपनी जीवन साथी का इंतज़ार है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है।

यह भी पढ़े : भारत में आस्ट्रेलिया की सफलता में स्पिन की होगी अहम भूमिका : मैकडोनाल्ड

मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र दानिश ने इंस्पेक्टर को सौपा

3 feet Danish appealed to the police for marriage: बता दें कि दानिश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी है। जिसने शादी नहीं होने से परेशान होकर कोतवाली थाना में मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र इंस्पेक्टर संजीव कुमार को दिया. और शादी कराने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही दानिश ने बताया हाइट कम होने की वजह से उसकी शादी में काफी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़े : श्रीलंका के शक्तिशाली बौद्ध धर्मगुरुओं ने तमिलों को राजनीतिक स्वायत्तता देने का विरोध किया

23 वर्ष दानिश ने बताई पूरी कहानी

3 feet Danish appealed to the police for marriage: दानिश ने बताया कि उसकी उम्र 23 वर्ष है और कद 3.15 फीट है। उसकी शादी नहीं हो रही है। वो कपड़े की दुकान चलाता है। दानिश का कहना है कि जब छोटे कद के व्यक्ति कैराना निवासी अजीम मंसूरी की शादी हो सकती है तो उसकी शादी क्यों नहीं हो सकती। दानिश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके तीन भाई और एक बहन है। दानिश ने बताया कि वो इस बार अपने वार्ड से सभासद का चुनाव भी लड़ने का मन बना रहा है।