आगरा में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश, एक गिरफ्तार

Ads

आगरा में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 24, 2024 / 07:48 PM IST,
    Updated On - March 24, 2024 / 07:48 PM IST

आगरा (उप्र), 24 मार्च (भाषा) आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को एक युवक द्वारा जबरन तबेले में बंधक बनाने और कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मामला दो समुदाय के होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय भतीजी गांव के ही एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है और शनिवार की दोपहर अपनी सहेली के घर से किताब लेकर लौट रही थी। तभी मोहल्ले का ही जावेद (33) उसे जबरन तबेले में ले गया और इस दौरान जावेद के चचेरा भाई आजाद ने तबेले के मुख्यद्वारा को बंद कर दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के मुताबिक तबेले के भीतर चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे पीड़िता के मौसा भूरी सिंह ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को एकत्र किया और तबेले का दरवाजा खुलवाया। भीड़ बढ़ता देख आरोपी जावेद फरार हो गया।

पुलिस बताया कि एक आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खंदौली थाना के प्रभारी राजीव कमार ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और मुख्य आरोपी जावेद की तलाश की जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा सं. दिलीप धीरज

धीरज