आगरा पुलिस ने 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया

आगरा पुलिस ने 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया

आगरा पुलिस ने 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: April 18, 2022 10:21 pm IST

आगरा, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने सोमवार को 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आगरा की अछनेरा थाना पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ), मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में एक कंटेनर से 255 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 17 से 18 लाख रुपये बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दो गांजा तस्करों बलराम और आशीष को भी पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में