Agra Station Master Viral Video: RPF के जवानों ने स्टेशन मास्टर से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अब अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन

Ads

Agra Station Master Viral Video: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों और स्टेशन मास्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 10:08 PM IST

Agra Station Master Viral Video/Image Credit: Sachin Gupta X Handle

HIGHLIGHTS
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों ने स्टेशन मास्टर से मारपीट की।
  • ‘चेन पुलिंग’ के आरोप में एक महिला को पकड़ने के बाद शुरू हुआ था विवाद।
  • विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद 4 RPF जवानों को किया गया निलंबित।

Agra Station Master Viral Video: आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और स्टेशन मास्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरपीएफ के दो एएसआई सहित चार कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जानकारी के मुताबिक, हीराकुंड एक्सप्रेस पूर्वाह्न लगभग 11 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी और वहां से रवाना होने के बाद थोड़ी दूर जाकर रुक गई, तभी आरपीएफ जवानों ने ‘चेन पुलिंग’ के आरोप में एक महिला को पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर मौजूद स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों से कहा कि महिला ने ‘चेन पुलिंग’ नहीं की है, लिहाजा उसे छोड़ दिया जाए और इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने स्टेशन मास्टर की कथित तौर पर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रेलवे कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। (Agra Station Master Viral Video) अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एएसआई मेघराज मीणा, एएसआई बालकिशन, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल बदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच के लिए समिति गठित

Agra Station Master Viral Video: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवम शर्मा ने बताया, “आगरा में आरपीएफ और स्टेशन मास्टर के बीच हुई मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिती गठित कर दी गई है।” उन्होंने कहा, “जांच निष्पक्ष हो, इसके लिए आरपीएफ के आरोपी जवानों को निलंबित कर दिया गया है। जांच समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद रेलवे अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

इन्हें भी पढ़ें:-