Agra Viral Video: मेटाडोर में आए शख्स ने कूड़ेदान में फेंके तिरंगे और भगवा झंडे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, आप भी देखें यहां

Ads

Agra Viral Video: आगरा में तिरंगे के अपमान का एक मामला सामने आया है। तिरंगे को कूड़े की तरह सड़क किनारे फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 10:00 PM IST

Agra Viral Video/Image Credit: Sachin Gupta X Handle

HIGHLIGHTS
  • आगरा में तिरंगे के अपमान का एक मामला सामने आया है।
  • तिरंगे को कूड़े की तरह सड़क किनारे फेंके गए हैं।
  • इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Agra Viral Video: आगरा: देशभर में एक तरफ जहां तिरंगे के सम्मान में भाजपा तिरंगा यात्रा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, आगरा में तिरंगे के अपमान का एक मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले तिरंगे को कूड़े की तरह सड़क किनारे फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेटाडोर से झंडे फेंकने का वीडियो आया सामने

वायरल हो रहे CCTV फुटेज सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास के कूड़ेदान का बताया जा रहा है। (Agra Viral Video) फुटेज में एक शख्स बड़ी संख्या में झंडे सड़क किनारे फेंकते हुए दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात 10:30 बजे पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने झंडे तो बरामद किए, पर एफआईआर अब तक दर्ज नहीं की है।

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

Agra Viral Video: अखिल भारत हिंदू महासभा के विशाल कुमार ने इस मामले में बताया कि, वह किसी काम से सिकंदरा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कूड़ेदान के पास पड़े झंडों पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों को दी। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता थाना सिकंदरा पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज में मेटाडोर से तिरंगे और भगवा झंडे फेंके जा रहे हैं। संगठन ने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच कर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंची और कूड़ेदान के पास पड़े तिरंगे व भगवा झंडे बरामद किए। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-