Sarke Chunar Teri Sarke Controversy: गुनाह-ए-कबीरा! ‘सरके चुनर’ गाने पर भड़के शाही मुफ्ती, नोरा फतेही को लेकर जारी किया फतवा, इस वजह से दी दर्दनाक सजा की चेतावनी

Aligarh में शाही मुफ्ती द्वारा जारी फतवे के बाद Nora Fatehi और Sanjay Dutt पर फिल्म KD: The Devil के गीत Sarke Chunar Teri Sarke को लेकर विवाद तेज हो गया है। इस बीच National Commission for Women ने भी नोटिस जारी किया है।

Sarke Chunar Teri Sarke Controversy: गुनाह-ए-कबीरा! ‘सरके चुनर’ गाने पर भड़के शाही मुफ्ती, नोरा फतेही को लेकर जारी किया फतवा, इस वजह से दी दर्दनाक सजा की चेतावनी

Sarke Chunar Teri Sarke Controversy / Image SOURCE : FILE

Modified Date: March 19, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: March 19, 2026 9:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Aligarh से गाने को लेकर फतवा जारी
  • National Commission for Women ने नोटिस भेजा
  • गीत को कई प्लेटफॉर्म से हटाया गया

अलीगढ़: Sarke Chunar Teri Sarke Controversy बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बड़ी कानूनी और धार्मिक मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के हालिया रिलीज गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर अलीगढ़ के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने नोरा के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। इस गाने में संजय दत्त के साथ नोरा के दृश्यों और बोलों को अश्लील और बेहयाई करार दिया गया है।

क्या है फतवे की वजह?

शाही चीफ मुफ्ती ने अपने फतवे में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि समाज में अश्लीलता फैलाना न केवल अनैतिक है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से ‘गुनाह-ए-कबीरा’ है। Nora Fatehi Controversy उन्होंने कहा कि नोरा फतेही मुस्लिम पृष्ठभूमि से आती हैं, इसके बावजूद उन्होंने इस तरह के अश्लील कंटेंट में हिस्सा लिया, जो इस्लामी शिक्षाओं के पूरी तरह खिलाफ है। मुफ्ती ने चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्यों के लिए दर्दनाक अजाब मुकर्रर है।

महिला आयोग का भी शिकंजा

विवाद केवल धार्मिक नहीं रहा, बल्कि अब कानूनी रूप भी ले चुका है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही और संजय दत्त को नोटिस जारी किया है। Nora Fatehi Song Ban इसके साथ ही फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायण, निर्देशक किरण कुमार और गीतकार रकीब आलम को भी तलब किया गया है।गाने के बोल और दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर भी जनता का भारी विरोध देखने को मिल रहा है। ‘मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता’ द्वारा जारी इस फतवे ने मामले को और ज्यादा गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि फिल्म की टीम और नोरा फतेही इस बढ़ते विवाद और फतवे पर क्या सफाई देती हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.