HDFC Bank Share Price: अचानक धड़ाम हुआ HDFC बैंक का शेयर, 9% गिरते ही निवेशकों के उड़े होश! जानिए इसके पीछे की असली वजह!

HDFC Bank Share Price: आज 19 मार्च को एचडीएफसी बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखी गई। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर इंट्राडे में करीब 9% तक टूट गया। वहीं, दोपहर 12:08 बजे तक शेयर लगभग 4% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। (NSE: HDFCBANK, BSE: 500180)

HDFC Bank Share Price: अचानक धड़ाम हुआ HDFC बैंक का शेयर, 9% गिरते ही निवेशकों के उड़े होश! जानिए इसके पीछे की असली वजह!

(HDFC Bank Share Price/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: March 19, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: March 19, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 19 मार्च को HDFC बैंक के शेयर इंट्राडे में करीब 9% टूटे।
  • पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे का असर शेयर पर दिखा।
  • केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली: HDFC Bank Share Price Today: आज गुरुवार, 19 मार्च को एचडीएफसी बैंक के शेयर (HDFC Bank Share) में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद शेयर इंट्राडे में करीब 9% तक टूटकर 770 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कुछ देर बाद इसमें थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और दोपहर 12:08 बजे तक शेयर तक शेयर लगभग 4% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इससे पहले बुधवार को भी शेयर हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

चेयरमैन का इस्तीफा और वजहें

अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफे में कहा कि बैंक के भीतर पिछले दो साल में जो घटनाएं हुईं और काम के तरीके अपनाए गए, वे उनकी व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थे। इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने पत्र में बैंक के इंडिपेंडेंट डायरेक्टरों और विभिन्न विभागों की सराहना की, लेकिन संगठन में बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया। चक्रवर्ती मई 2021 में HDFC Bank के बोर्ड में शामिल हुए थे और वे फाइनेंस मिनिस्ट्री, वर्ल्ड बैंक बोर्ड और NIIF में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

केकी मिस्त्री बने अंतरिम चेयरमैन

अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद HDFC लिमिटेड के पूर्व CEO केकी मिस्त्री को बैंक का अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा बैंक के टॉप मैनेजमेंट में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भावेश जावेरी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है और उन्होंने दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं की है।

HDFC Bank Ltd आज का शेयर विवरण (19 मार्च 2026)

विवरण मान (INR) / जानकारी
शेयर प्राइस 809.35
आज का बदलाव −33.70 (−4.00%)
समय और तारीख 19 मार्च, 12:08 pm IST
ओपन 809.45
हाई 814.5
लो 770
मार्केट कैप 6.20 लाख करोड़
P/E रेशियो 16.74
52-सप्ताह उच्च 1,020.50
52-सप्ताह निम्न 770
डिविडेंड यील्ड 1.36%
तिमाही डिविडेंड राशि 2.75

अंतरराष्ट्रीय बाजार में असर

इन घटनाओं का असर वैश्विक बाजार में भी देखने को मिला। अमेरिका में सूचीबद्ध HDFC बैंक के ADRs में 7% से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार भी देखा गया। इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

ब्रोकरेज फर्म की राय

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने HDFC बैंक के शेयर (HDFC Bank Share) पर ‘Neutral’ रेटिंग बनाए रखी और 1,090 रुपये का टारगेट दिया। ब्रोकरेज का कहना है कि चेयरमैन का इस्तीफा निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर डाल सकता है और निकट भविष्य में शेयर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके अलावा, यह संकेत देता है कि बोर्ड और मैनेजमेंट के बीच संभावित मतभेद भविष्य के फैसलों और कार्यान्वयन पर असर डाल सकते हैं।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।