Rinku Singh Facebook Hacked : धोखे का शिकार हुआ टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी, फेसबुक हैक कर ठग ने ऐसे लगाया चूना कि उड़ गए सबके होश

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया और अकाउंट से होने वाली मॉनेटाइजेशन की कमाई अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली। मामले की शिकायत अलीगढ़ थाने में दर्ज कराई गई है, जहां पुलिस जांच में जुटी है।

Rinku Singh Facebook Hacked : धोखे का शिकार हुआ टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी, फेसबुक हैक कर ठग ने ऐसे लगाया चूना कि उड़ गए सबके होश

Rinku Singh Father Health Update / Image Source : X

Modified Date: February 6, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: February 6, 2026 5:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट साइबर ठगों ने किया हैक
  • मॉनेटाइजेशन से होने वाली कमाई ठग के बैंक खाते में ट्रांसफर
  • अलीगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

अलीगढ़: Rinku Singh Facebook Hacked भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने न केवल उनकी फेसबुक आईडी अपने कब्ज़े में ले ली, बल्कि अकाउंट से होने वाली पूरी मॉनेटाइजेशन की कमाई भी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली।

इस ठगी की जानकारी रिंकू सिंह को तब हुई, जब उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत अलीगढ़ थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rinku Singh Facebook Hacked लंबे समय से अकाउंट में नहीं किया था लॉगिन

मिली जानकारी के अनुसार, हैकर इतना शातिर था कि उसने रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी से जुड़ी ईमेल आईडी को हटाकर अपनी ईमेल आईडी जोड़ दी। इसी वजह से रिंकू सिंह अपने ही अकाउंट तक पहुंच नहीं बना पा रहे थे और उन्हें लंबे समय तक इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी।

फेसबुक पर वीडियो और पोस्ट के ज़रिए मिलने वाली मॉनेटाइजेशन की रकम ईमेल आईडी बदले जाने के कारण सीधे ठग के बैंक खाते में जाती रही। (Rinku Singh News ) जब रिंकू सिंह ने काफी समय बाद अपना अकाउंट लॉग इन करने की कोशिश की, तब उन्हें इस साइबर फ्रॉड का पता चला।

इन सितारों के अकाउंट भी हो चुके हैं हैक

रिंकू सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। ( Cyber Fraud News )  गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर और शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.